गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : लवन थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में विगत दिनों शशांक सिंह राजपूत ने पदभार ग्रहण किये।इस अवसर पर प्रेस क्लब लवन के अध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ बलौदाबाजार गोलू कैवर्त के नेतृत्व में प्रेस क्लब के सदस्यों ने नव पदस्थ थाना प्रभारी से सौजन्य भेंट मुलाकात गुलदस्ता देकर किये गए।इस अवसर पर प्रेस क्लब के सदस्यों में रूपेश जोशी कोषाध्यक्ष, योगेश सिंघम संगठन मंत्री, राकेश साहू, विजय साहू, गायत्री साहू सहित उक्त सभी लोग मुलाकात किये ।वहीं नवपदस्थ थाना प्रभारी ने प्रेस क्लब के सदस्यों को बताया कि अपराधियों पर नकेल लगातार कसा जाएगा, इसके अलावा कानून तोड़ने वाले कोई भी हो बर्दाश्त नहीं करेंगे, साथ ही साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था अमनचैन की स्थिति निर्मित हो इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग अभियान जारी रहेगा, तीन सवारी मनचलों पर पुल स्टॉफ कार्रवाई होगी।थाना प्रभारी ने आगे यह भी कहा कि पुलिस और मीडिया दोनों एक दूसरे के संपूरक है।दोनों का आपसी तालमेल बिना कोई भी सफलता का कल्पना सम्भव नहीं है।सभी लोग कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का भी सहयोग करें।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments