राजनांदगांव : जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस के युवा नेता महेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा शासन के 9 महीने में ही गुंडाराज कायम हो गया है। अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं इस वजह से भाजपा पर से आम आदमी का भरोसा उठ गया है उन्होंने कबीरधाम जिले लोहारीडीह गांव के युवक के साथ पुलिस कस्टडी में बर्बरतापूर्वक प्रशांत साहू को मारा गया। इतना मारा गया की उसके प्राण निकल गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को गृहमंत्री विजय शर्मा का तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए। एक निकम्मा गृहमंत्री जिसके विधानसभा क्षेत्र में एक युवक पुलिसिया बर्बरता का भेंट चढ़ गया जो नींदनीय है।
श्री यादव ने आगे कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री तथा राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा उनके राज में पूरे प्रदेश में अत्याचार की अनेक घटनाएं सामने आ चुकी है। इस तरह प्रदेश के सबसे ज्यादा आबादी वाले समाज पर अत्याचार के खिलाफ पूरे प्रदेश भर के साहू समाज में आक्रोश व्याप्त है। सत्ता पार्टी के भाजपा के दबाव में आकर पुलिस जो अत्याचार कर रही है वह निंदनीय है। ऐसी स्थिति में विजय शर्मा को नैतिकता के नाते अपने सभी पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए ।उन्होंने इसके अनेक उदाहरण दिए हैं ताजा घटनाक्रम कबीरधाम जिले के लोहारीडीह गांव का देते हुए कहा कि वहां पुलिस बर्बरता की जो तस्वीर और कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वह रूह काप देने वाली है। जनता देख रही है समझ रही है भाजपा शासन में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आम जनता देख रही है सुन रही है आने वाले चुनाव में इसका असर आसानी से नगरीय निकाय चुनाव में उसके बाद पंचायती राज त्रिस्तरीय चुनाव में देखने को मिल जाएगा।
Comments