संडी मंडल के शक्तिकेन्द्रों में हुई सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक 

संडी मंडल के शक्तिकेन्द्रों में हुई सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक 

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : पूरे भारतवर्ष में भाजपा सदस्यता अभियान का महापर्व चल रहा है । इसी कड़ी में भाजपा मंडल संडी के आठ शक्तिकेन्द्र जारा, रेंगाडीह, फुंडरडीह, साराडीह, संडी, जर्वे, सुन्द्रावन एवं हरिनभट्ठा में सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक किया गया । पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी मोतीराम चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर सभी बूथों में 100 सदस्य बनाकर इस अभियान को सम्पन्न करना है, और इसी नये सदस्यों के साथ 29 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुनना है । किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री  ओमप्रकाश चन्द्रवंशी ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक वर्ग के व्यक्तियो को इस अभियान से जोड़कर केन्द्र एवं राज्य में भाजपा सरकार बनाने वाले कार्यकर्ता एवं मतदाताओं का आभार ब्यक्त हुये उन्हें डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है । पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने कहा कि हर बूथ में 200 सदस्य बनाने होंगे एवं सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम 50 सदस्य बनाने पर ही पात्रता होगी ।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू, डागेश्वर पप्पू वर्मा, राजू बंजारे, भीष्मदेव सोनवानी, लीलाधर साहू, हिमांशु वर्मा, सुधेराम वर्मा, तारेश परगनिहा, संतराम साहू, विक्की वर्मा, शत्रुहन साहू, प्रेमलाल सेन, राजू साहू, कामेश्वर साहू, माधो वर्मा, भगत वर्मा, जगत फेकर, यशवंत शर्मा, रामगोपाल साहू, देवप्रकाश चंद्रवंशी, टेकराम पटेल, सुरेन्द्र वर्मा, मौजीराम वर्मा, हुलाश बंजारे, जयंत कुर्रे, उत्तम पटेल, लक्ष्मी बंजारे, त्रिवेणी वर्मा, निर्मला धुरंधर, कांति वर्मा, उषा पटेल, यशोदा यादव, मीना कमल, विमला सागरवंशी, राजेन्द्र वर्मा, अशोक वर्मा, दिलीप साहू, ललित बंजारे, हेमलाल साहू, देवचरण साहू, देवदत्त वर्मा, बुधेलाल वर्मा, बीरसिंह साहू, देवप्रसाद राजपूत सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments