खैरझिटी के रुपेश सिन्हा को मिली पीएचडी की उपाधि,परिवारजनों व मित्रो ने दी बधाई

खैरझिटी के रुपेश सिन्हा को मिली पीएचडी की उपाधि,परिवारजनों व मित्रो ने दी बधाई

उपरवाह  :  छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय उतई भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़ ने रूपेश कुमार को मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की है। उनका शोध केंद्र छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्ग, छत्तीसगढ़ है। रूपेश कुमार मूलतः ग्राम खैरझिटी, जिला राजनादगांव छत्तीसगढ़ का निवासी हैं। इनके पिता  स्व. श्री छोटेलाल सिन्हा भी शिक्षक थे माता का नाम श्रीमती बुधकुंवर सिन्हा हैं। उनके शोध कार्य का शीर्षक "डेवलपमेंट एंड करेक्टराइजेशन  ऑफ बंबू फाइबर एंड नैनो एस ई ओ टू  रेनफोर्सेड  एपॉक्सी हाइब्रिड कंपोजिट फॉर ऑटोमोटिव फ्यूल टैंक" था। उन्होंने शोध कार्य आर.एस.आर आरसीईटी भिलाई के सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिजीत गांगुली के पर्यवेक्षण  और एम.ए.एन.आई.टी. भोपाल के प्रोफेसर डॉ. राजेश पुरोहित के सह-पर्यवेक्षण में किया है। उन्होंने कई शोध लेख प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित किए हैं। इस उपलब्धि के लिए परिवारजनो व मित्रो में खुशी की लहर है व सभी ने बधाई शुभकामनायें प्रेषित किये है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments