स्वच्छता अभियान में विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों व अध्यापक–छात्रों ने दी अपनी सहभागिता

स्वच्छता अभियान में विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों व अध्यापक–छात्रों ने दी अपनी सहभागिता

खैरागढ़  :  देश व प्रदेश में व्यापक रूप से चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत रविवार 22 सितंबर को जिले में भी स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई जहां इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों सहित अध्यापकों व छात्रों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। कुलपति श्री सत्य नारायण राठौर व कुलसचिव श्री प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चलाये गये इस स्वच्छता अभियान में विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा शिक्षकों व छात्रों ने भी अपना योगदान दिया। सर्वप्रथम रविवार की सुबह 7 बजे कुलसचिव व अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में सभी लोग मीरा बाई चौक में एकत्रित हुये जहां उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, शैक्षणिक संस्थाओं से पहुंचे शिक्षकों तथा छात्रों को शहर के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई करने की अपील की। साथ ही विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, शिक्षकों व छात्रों को भी विश्वविद्यालय परिसर सहित आसपास की सफाई करने निर्देशित किया। जिसके बाद सभी लोग अपने-अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर साफ-सफाई की। इस दौरान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने कैम्पस-02 सहित कैम्पस के बाहर मुख्य मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाया तथा शिक्षकों व छात्रों ने विश्वविद्यालय के कैम्पस 01 सहित कैम्पस के बाद की साफ-सफाई की। कुलसचिव श्री प्रेम कुमार पटेल ने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने प्रतिदिन अपने घरों सहित कार्यरत संस्थाओं की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपना योगदान देने की बात कही।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments