सपरिवार कलेक्टर पहुंचे एकलव्य स्कूल सोनाखान,बच्चों को भेंट किए खेल सामग्री

सपरिवार कलेक्टर पहुंचे एकलव्य स्कूल सोनाखान,बच्चों को भेंट किए खेल सामग्री

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कलेक्टर दीपक सोनी सपरिवार रविवार को  कसडोल विकासखंड के वीरभूमि सोनाखान स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में पहुंचकर बच्चों से मुलाकात कर हालचाल का जायजा लिए। इस दौरान श्री सोनी ने सपरिवार बच्चों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाते हुए पढ़ाई पर फोकस करने की बात कही। इस दाैरान कलेक्टर ने बच्चों को खेल सामग्री भी प्रदान किए. खेल समाग्री मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। श्री सोनी ने बच्चों से रूबरू होते हुए वन टू वन बात चीत कर उनके शंका समाधन को दूर भी किए।कलेक्टर ने एकलव्य स्कूल में हुई छात्रा के साथ घटना को दुर्भाग्य पूर्ण बताते दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही। उन्होंने कहा आप सभी लोगो को डरने की कोई जरूरत नही है हम सब एक परिवार की तरह ही आप लोगो के साथ है।

आप लोग पढ़ाई में फोकस करें यही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए. पढ़ाई ही सब कुछ है पढ़ाई करने से ही हम डॉक्टर,इंजीनियर या अन्य अधिकारी एवं सफल व्यवसायी बन सकते है। शिक्षक एवं छात्र एक सिक्के के दो पहलू है। दोनों के व्यवहार कुशल और मर्यादा के अनुरूप ही होने चाहिए.आप लोगो की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हमने 2 अनुभवी शिक्षकों को प्रशासक के रूप में नियुक्त किए है। जिसमें हाई स्कूल मानाकोनी के प्राचार्य दीनू राम धृतलहरे एवं शासकीय स्कूल बलौदा की व्यख्याता श्रीमती बिराजो पैकरा की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही हम लोग आप लोगो के लिए खेल मैदान की भी व्यवस्था कर रहे है। बच्चों ने भी खेल मैदान की कमी, कंप्यूटर क्लास,कला,खेल एवं म्यूजिक के शिक्षक एवं नर्स नही होने की बात कलेक्टर को बताई. जिस पर कलेक्टर ने उक्त सभी शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था एवं संविदा नर्स की नियुक्ति करने के निर्देश दिए है।
श्री सोनी ने स्कूल एवं हॉस्टल के नोटिस बोर्ड में अधिकारियों के नाम  मोबाईल अंकित करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है। साथ ही मंडल संयोजक को कार्य में लापरवाही बरतने एवं ठीक से निरीक्षण करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने अलग अलग शिक्षको,छात्रों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं गांव के जन प्रतिनिधियों से मुलाकात किए।

कलेक्टर दीपक सोनी की पत्नी श्रीमती अदिति सोनी ने  गर्ल्स हॉस्टल जाकर सभी बच्चों से बातचीत कर उनके समस्याओं को जाना। इस दौरान कलेक्टर की दोनो बेटियां भी उपस्थित रही। दोनो बेटियों ने भी बच्चों के संग खेल खेले। खेल सामग्रियों में वॉलीवाल,फुटबाल, बैडमिंटन,शतरंज, कैरम बोर्ड,रस्सी कूद,क्रिकेट किट, पेटिंग सहित अन्य सामग्री शामिल रहा है। इस मौके पर एसडीएम आर आर दुबे,तहसीलदार निवेश कुरेठी,थाना प्रभारी,सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

गौरतलब है विगत दिनों एकलव्य आवासीय विद्यालय सोनाखान में पदस्थ शिक्षक के द्वारा बच्चों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। जिससे स्कूल का माहौल प्रभावित हुआ है। उक्त घटना में शिकायतों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए शिक्षक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments