परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद : केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत आदिवासी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपुर जो कि वर्तमान में गरियाबंद ब्लाक के पीपरछेड़ी में संचालित है। उक्त स्वीकृत विद्यालय का भवन नहीं होने के कारण 300 अध्ययनरत आदिवासी बालक बालिकाओं को 100 सीटर विशेष पिछड़ी भुंजिया, कमार अनुसूचित जन जाति कन्या छात्रावास के नव निर्मित भवन पीपरछेड़ी कला जिला गरियाबंद में गत वर्ष से संचालित है ।जहां 300 अध्यनरत आवासीय विद्यालय के छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसे ध्यान में रखकर पालक गणों द्वारा शासन प्रशासन से उचित निवारण हेतु जिला स्तर पर कई बार प्रयास समस्याओं के निदान हेतु प्रयास किया गया।
किंतु अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाने के चलते इसी तारतम्य में एकलव्य विद्यालय के पालक गणों का एक दिवसीय बैठक का आयोजन पीपरछेड़ी में किया गया। जहां उपस्थित पालकों ने गहन विचार विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से प्रदेश के मुख्यमंत्री से जनदर्शन में मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराते हुए निदान हेतु मिलने का निर्णय लिया गया। वहीं रोहित साहू विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र से भी फोन के माध्यम से बातचीत करते हुए समस्याओं से अवगत कराया गया। वहीं पालकों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा 26 सितम्बर 2024 को प्रदेश के मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में राजधानी रायपुर पहुंचने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी पालक समिति के अध्यक्ष केदार प्रसाद ध्रुव के द्वारा दिया गया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments