ग्राम सेहरापानी की गुम आदिवासी महिला घसनीन बाई के घर मुलाकात हेतु पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता 

ग्राम सेहरापानी की गुम आदिवासी महिला घसनीन बाई के घर मुलाकात हेतु पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : पिछले लगभग एक वर्ष पहले चेन्नई में गुम हुई छत्तीसगढ़ के ग्राम सेहरापानी की आदिवासी महिला घसनीन बाई अब तक घर नहीं लौटी और न ही उनका अब तक कुछ पता चल पाया है। और आज भी उनके परिजन काफी परेशान हैं और उनके घर लौटने के इंतजार में प्रतीक्षारत हैं। हालांकि क्षेत्रीय पुलिस थाना छुरा के साथ चेन्नई में भी पुलिस विभाग के द्वारा खोजबीन जारी है।

इसी क्रम में चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पुलिस अधिकारी के द्वारा दुरभाष के माध्यम से आनलाईन रिपोर्ट कर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम सोनवानी से गुम आदिवासी महिला घसनीन बाई की वर्तमान पारिवारिक स्थिति और वापस मिल पाई की नहीं दुरभाष के माध्यम से बातचीत जारी है। साथ ही चेन्नई के अन्य सहयोगी सामाजिक संस्थाओं के माध्यम भी चेन्नई में महिला की खोजबीन हेतु संस्थाएं प्रयासरत हैं।

इसी क्रम में आज सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम सोनवानी, पूर्व जनपद सदस्य अलाराम ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि हलखराम, साधुराम साहू सहित ग्राम के महिला पुरूष इस संबंध में पिड़ित परिवार के घर भेंट मुलाकात करते हुए इस पर गहन विचार विमर्श किया गया। जिस पर सभी लोगों ने गुम आदिवासी महिला घसनीन बाई को ढूंढने हेतु हर प्रकार से मदद और सहयोग करने की बात कही गई। वहीं पिड़ित परिवार के सदस्यों को संतावना देते हुए कहा गया कि आपके माता जी कहीं भी हो सुरक्षित हो और हम सब अपने स्तर पर प्रयासरत हैं और ऊपर वाले ने की कृपा होगी तो ओ सकुशल घर वापस लौट आयेगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments