परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा के 4 विद्यार्थियों का क्षेत्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25, क्रिकेट अंडर-14 में संभाग स्तरीय खेलने हेतु चयन हुआ है, जो 23 सितम्बर को रायपुर में संभाग स्तरीय क्रिकेट मैच खेलेंगे। चयनित छात्रों में कक्षा 7 वीं के वेदांश चंद्राकर, लिबान खान, लहीम खान एवं उपेंद्र का नाम शामिल है। विद्यार्थियों के चयन पर नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव एस एम डी सी के सभी सदस्य गण नगर के गणमान्य नागरिक गण समस्त पालक गण विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा, व्यायाम शिक्षक (खेल प्रभारी) ईश्वर सेन एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
Comments