एक अर्न्तराज्यीय शराब तस्कर डोंगरगढ़ पुलिस के चढ़ा हत्थे

एक अर्न्तराज्यीय शराब तस्कर डोंगरगढ़ पुलिस के चढ़ा हत्थे

राजनांदगांव :  पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति0पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीआपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के आदेश पर थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा के दिशा-निर्देश में डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों, शराब कोचियों/तस्करों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमार, चाकुबाज एवं अन्य असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में दिनांक- 24.09.2024 को डोंगरगढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिला कि एक व्यक्ति सफेद रंग के मारूति कार में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब भरकर मध्यप्रदेश से डोंगरगढ़ की ओर से परिवहन करते आ रहा है कि सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम चिद्दो रोड नाला हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी की कार्यवाही किये नाकाबंदी की कार्यवाही दौरान सामने से एक सफेद रंग का मारूति सुजूकी एसएक्स4 क्रमांक- सीजी 07 एम 5160 आते दिखा जिसके चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिसे घेराबंदी कर रोककर पकड़े वाहन में एक व्यक्ति बैठे मिला जो अपना नाम- रामप्रकाश सिंह पिता स्व0 तेजप्रताप सिंह उम्र- 54 साल साकिन मार्डन टाउन मकान न0- 326 रसतोगी कॉलेज के पास भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग छ0ग0 का रहने वाला बताया वाहन का तलाशी लेने पर वाहन में छत्तीसगढ़ में नान ड्यूटी पेड शराब कुल 15 नग कार्टुन में 12-12 नग बोतल गोवा स्पेशल ऑफ स्मुथनेंस अंग्रेजी शराब मध्यप्रदेश राज्य निर्मित कुल 180 नग बोतल, कुल मात्रा- 135.000 बल्क लीटर किमती- 84600/-रू0 एवं मारूति सुजूकी एसएक्स4 क्रमांक- सीजी 07 एम 5160 किमती- 200000/-रू0 जुमला किमती- 284600/-रू0 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा- 34(2), 36 आबकारी एक्ट तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, प्र0आर0- अखिल अम्बादे, आरक्षक प्रयंश सिंह का विशेष योगदान रहा है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments