भाजपा संस्कारवान, निष्ठावान एवं अनुशासित पार्टी है : विक्रांत सिंह

भाजपा संस्कारवान, निष्ठावान एवं अनुशासित पार्टी है : विक्रांत सिंह

खैरागढ़  : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता महाअभियान के तहत छुईखदान मण्डल भाजपा के शक्तिकेन्द्र गातापार, कानिमेरा, झुरानदी, गोपालपुर, बिरुटोला में राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष व छुईखदान मण्डल भाजपा प्रभारी विक्रांत सिंह सदस्यता अभियान की बैठक लेने पहुँचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। 18 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी है और इसके नेता दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नरेंद्र मोदी हैं। भाजपा वर्षभर कार्यक्रम करने वाली पार्टी है। भाजपा अपने संगठन की अंतिम इकाई तक जाकर काम करने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी है। भाजपा की राष्ट्रीय स्तर से लेकर मतदान केंद्र तक कार्यकर्ताओं की टोली है। श्री सिंह ने कहा कि पिछले 10-11 साल से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की कार्यप्रणाली पूरी दुनिया देख रही है। श्री सिंह ने आगे कहा कि भाजपा के लिए देश सर्वप्रथम है, देश सर्वोपरि है। जबकि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसकी आजादी के नाम पर वर्षों से इस देश में और विभिन्न राज्यों में जिसकी सरकारें रही है। लगभग साढ़े 5 दशक तक जिन्होंने इस देश पर शासन किया है उन्होंने केवल देश को लूटने का काम किया। जब-जब देश में एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही, उसका एकमात्र लक्ष्य भ्रष्टाचार करना ही रहा।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने तो भ्रष्टाचार, लूटपाट के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसीलिए 5 साल में जनता ने उसे सत्ता से हटा दिया। भाजपा संस्कारवान, निष्ठावान एवं अनुशासित पार्टी है और देश के प्रधान सेवक श्री मोदी दिन-रात मेहनत कर रहे है। प्रधानमंत्री आवास, जनधन खाता, उज्जवला योजना, हर घर नल योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर प्रदेश सहित देश की जनता को लाभान्वित कर रहे हैं। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता अभियान के तहत जनता को जोड़ने का आग्रह किया इसी क्रम में पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की विधारधारा के साथ काम करने वाली पार्टी है इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष गिरिराज किशोरदास वैष्णव, जिला भाजपा मंत्री आनंद सिन्हा, मण्डल अध्यक्ष नेतराम जंघेल,  महामंत्री भावेश कोचर, अवध जंघेल, ज्ञानसिंग यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments