रात्रि में बंद मकान का दरवाजा तोडकर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रात्रि में बंद मकान का दरवाजा तोडकर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहूल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पुष्पेन्द्र नायक के दिशा निर्देशन पर चौकी तुमडीबोड स्टाफ के द्वारा दिनांक 22.09.2024 से दिनांक 23.09.2024 के मध्य रात्रि ग्राम तिलईरवार के बंद मकान में अज्ञात चोर द्वारा घर का दरवाजा तोडकर घर अंदर रखे पेटी से 01 जोडी चांदी का लच्छा, 02 जोडी चांदी का पायल, 02 जोडी चांदी का बिछिया, 01 नग चांदी का ताबीज, 01 नग सोने का मंगलसुत्र, 01 जोडी सोने का टाप्स और दीवान में रखे 04 नग फुलकांस का थाली एवं 03 नग फुलकांस का लोटा कीमती करीब 50000/रु. को चोरी करने की प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध विवेचना कार्यवाही में लिया गया तथा पुलिस चौकी तुमडीबोड द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी ओमप्रकाश बरेठ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी करना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी से चोरी किये गये माल मशरूका को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर जेल भेजा गया।  उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी.कैलाश चंद्र मरई, प्र.आर. 40 अनिल नेताम, आर. 1273 लोकेश साहू, 
    आर. 1655 रितेश यादव, आर. संजय यारदा की भुमिका सराहनीय रहा है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments