चहुंमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है छत्तीसगढ़,20 करोड़ रूपये की अधिक लागत से बनेगा मॉडल आईटीआई बलौदाबाजार : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

चहुंमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है छत्तीसगढ़,20 करोड़ रूपये की अधिक लागत से बनेगा मॉडल आईटीआई बलौदाबाजार : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाज़ार : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलौदाबाजार द्वारा आयोजित आभार सम्मलेन में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य चहुंमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में छात्राओं को उद्योगों की मांग,समय के मुताबिक आधुनिक प्रशिक्षण मिले इसके लिए मॉर्डन टेक्नोलॉजी से आईटीआई को डेवलप करने की आवश्यकता है। इसी के अनुरूप हमारी सरकार कार्य रही है। उन्होंने आगे कहा की 25 साल का छात्र जीवन का यह समय बहुत अनमोल है संभल कर रहना अनिवार्य है। इसी समय हमे जीवन में बेहतर  भविष्य के लिए त्याग,समर्पण एवं खपाने तथा जलाने की अवश्यकता होती है। हमे टीवी मोबाइल एवं फेसबुक इंस्ट्राग्राम के आवश्यकता से अधिक इस्तमाल से दूर होते हुए अपने सपनों में ध्यान केन्द्रित करना चाहिए. इस दौरान अच्छी संगत रखने एवं 10 सफल व्यक्ति की जीवनी पढ़ने की सलाह सभी छात्रों को दिए है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य ने अजय गढ़वाल ने सकरी आईटीआई को मॉडल आईटीआई में चयनित करने के प्रति राजस्व मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाईड विजय केसरवानी,एसडीएम अमित गुप्ता,तहसीलदार राजू पटेल उपस्थित रहे। 

गौरतलब है की औद्योगिक नगरी बलौदाबाजार के सकरी स्थित आईटीआई को मॉडल आईटीआई बनाने के लिए नवीनीकरण का काम शुरू होगा, पहले चरण में कंप्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्क मेंटनेंस, इलेक्ट्रिशियन, फिल्टर, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, नया बिल्डिग कंट्रक्शन, गार्ड रूम कंट्रक्शन,मोटर कार पार्किंग आदि बनेगा. जिसके तहत कंप्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्क मेंटनेंस के लिए 1 करोड 5 लाखरूपये,इलेक्ट्रिशियन के लिए 75 लाख रूपये,फिल्टर 46 लाख रूपये,मैकेनिक डीजल 44 लाख रूपये,वेल्डर के लिए 53 लाख रूपये,नया बिल्डिग कंट्रक्शन के लिए 3 करोड 44 लाख 59 हजार रूपये, गार्ड रूप कंट्रक्शन के लिए 7 लाख 42 हजार रूपये मोटर कार पार्किंग के लिए 1 करोड 25 लाख 28 हजार रूपये स्टॉफ क्वाटर निर्माण के लिए 11 करोड 75 लाख 56 हजार रूपये,बाउंड्रीवाल एवं मुख्य द्वारा निर्माण के लिए 34 लाख 80 हजार रूपये के कार्य शामिल है। पहले चरण में ये सभी निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके तहत यहां की आईटीआई को मॉडल आईटीआई का दर्जा मिला है। योजना के पहले चरण में प्रदेश से 160 आईटीआई के लिए 484 करोड का तीन वर्षीय प्रस्ताव स्वीकृत है जिसमें शासकीय आईटीआई बलौदाबाजार हेतु 20 करोड 13 लाख 65 हजार रुपए स्वीकृत हुए है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments