गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार :कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत लवन निवासी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जो पूरे कसडोल विधानसभा में ट्री मैन के नाम से मशहूर है उन्होंने फिर एक बार वृक्षारोपण के क्षेत्र में शानदार काम करते हुए गॉव वालों को वृक्षारोपण रोपण के प्रति जागरूक करने का सार्थक काम किये हैं आपको बताते चलें कि क्षेत्र के भालुकोना स्थित धानखरीदी समिति मैदान में वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन करवाकर पर्यावरण सरंक्षण एवं वृक्षारोपण के दिशा में एक बार फिर जनहित कार्य का परिचय देते हुए गॉव के सरपंच ,जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों को जागरूक करने में विशेष भूमिका निभाया है।
इस पुनीत कार्य में रामनाथ यादव हरदी सरपंच प्रतिनिधि, सिंघारी उप सरपंच और भालूकोना के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों सहित सिंघारी के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक मनराखन लाल साहू ने भी सार्थक पहल के साक्षी बने।उक्त गॉव में ट्री मैन सुरेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आंवला, नीम ,आम, जामुन ,करण सहित औषधि तथा अन्य छायादार फलदार पेड़ों का वृहद वृक्षारोपण किये गए हैं।वृक्षारोपण के दौरान खरीदी समिति के प्रबंधक सुरेश कुमार वर्मा, प्रबंधक राजेंद़़ प्रसाद पांडेय ,ईश्वरी वर्मा, सुशील कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments