राजनांदगांव 25 सितम्बर 2024 :मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं संचालक स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज राजनांदगांव जिले के विभिन्न ग्रामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं संचालक स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण श्रीमती जयश्री जैन ने एसएलडब्ल्यूएम शेड, ग्रेवेटर प्रबंधन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमैंट यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने जिले में संचालित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित साफ-सफाई अभियान, स्वच्छता रैली, जनसामान्य की जागरूकता के लिए जिले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने जिले में संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयंसेवा समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर राज्य सलाहकार श्री पुरूषोत्तम पांडा, सुश्री अभिलाषा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments