राजनांदगाव : 23 सितंबर दोपहर 2 बजे की घटना जो पुरे छत्तीसगढ़ को हिला कर रख दिया था। दोपहर को डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम जोरातराई में अकाशिय बिजली गिरने से पांच स्कूली छात्र और तीन ग्रामीणों की मौके पर हीं मौत हो गई थी। डोंगरगढ़ विधानसभा में इतनी बड़ी घटना हुई और डोंगरगढ़ विधानसभा का एक नेता जो अपने आप को प्रदेश भाजपा का महामंत्री कहते फिरते है। न तो घटना के दिन सुध लेने पहुचे और न हीं किसी तरह की कोई जानकारी ली। क्युकी प्रदेश महामंत्री रामजी भारती को अपने जन्मदिन की चिंता सताए जा रही थी। रामजी भारती जगह जगह बैनर फ्लेक्स लगवाने में व्यस्त थे। डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम जोरातराई मनगटा की घटना जो पुरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। सब मातम मना रहे थे।
तो प्रदेश महामंत्री रामजी भारती गली गली केक काटकर अपनी जन्मदिन मना रहे थे। नं हीं जन्मदिन के पहले फुर्सत मिली और न हीं जन्मदिन के बाद रामजी भारती को परिवार वालो से मिलने की फुर्सत मिली। सतनामी समाज के अपने आप को बड़े बड़े नेता बोलते है। यही बड़े नेता की चेहरा मनगटा जोरातराई में नही दिखी और न हीं किसी प्रकार की कोई परिवारजनो की सुध ली। रामजी भारती को घटना के दिन से लेकर अपने जन्मदिन 25 सितंबर तक जाने और नं हीं सुध लेने समय मिला।
अपने जन्मदिन पर कवि सम्मेलन कराकर कवि का लुत्फ़ उठाते रहे। लेकिन पीड़ित दुखी परिवार से नही मिले मिलते भी कैसे उनको जो वाहा वाही जो बटोरना था। ग्राम जोरातराई मनगटा के ग्रामीण सहित आस पास व जिले के लोग शोक मना रहे थे। तो वही प्रदेश महामंत्री रामजी भारती अपने जन्मदिन का लुत्फ़ उठा रहे थे।