भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव छुरा नगर पहुंच कार्यक्रम में होंगे शामिल 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव छुरा नगर पहुंच कार्यक्रम में होंगे शामिल 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : छुरा नगर स्थित मानस मंदिर में 29 सितंबर रविवार को मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

जिसमें मुख्य अतिथि किरण सिंहदेव छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा मानस मंदिर भवन छुरा पहुंच शामिल होंगे। 

मन की बात" कार्यक्रम में सभी के साथ सामुहिक श्रवण हेतु भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं विधायक जगदलपुर व श्रीमती रुपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र का आगमन हो रहा है। 

सबसे पहले वे मन की बात कार्यक्रम के आयोजन में मानस मंदिर छुरा में शामिल होंगे, वहीं ग्राम हरदी में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होंगे, तत्पश्चात वे ग्राम कोसमबुड़ा में जनपद पंचायत अध्यक्ष के निवास पहुंचेंगे।

इस दौरान भाजपा पार्टी के स्थानीय सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments