डोंगरगढ़: छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय फुटबाल (पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय रेलवे फुटबाल मैदान डोंगरगढ़ में शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ द्वारा 28 सितंबर शनिवार को दोपहर 2 बजें से प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्यअतिथि के रूप में राजनांदगांव लोकसभा के पूर्व सासद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक डोंगरगढ़ एवं छग फुटबॉल एसोसिएशन के संरक्षक विनोद खांडेकर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सुनील जैन चीकु, वरिष्ठ नेता प्रदीप बाघ, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र सिंह बन्नोआना, समाजेसवी हरविंदर सिंग मंगे, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिला अध्यक्ष खेल संघ विवेक मोनू भंडारी, जिला उपाध्यक्ष सावन वर्मा, नेता प्रतिपक्ष न.पा. अमित छाबड़ा, मंडल महामंत्री राकेश अग्रवाल, सुमित मिश्रा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जैन कुमार मेश्राम, मिलिद टेम्भुरकर, पार्षद हरीश मोटघरे, यादव, नागेंद्र परिहार, बलविंदर भाटिया ,सत्यम स्वामी, सत्यम यादव, उमेश हथेल, मानिक सेन, पूर्वा समर्थ, कुश मालेकर, आशु सहित जनभागीदारी समिति के सदस्यगण प्रकाश चौरडिया, महेंद्र भाई पटेल, राजेश दम्मानी, विनित यादव, उपकार साहू, जसमीत सिंह बन्नौआना, मनीष सोनी, शेख अब्दुल्ला, दुर्गेश साहू, सुमित ताम्रकार, हेमलाल वर्मा, अमन जनबंधू, अविनाश टेम्भुरकर, उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राजकीय अरपा पैरी के धार के साथ शुरू किया गया। पश्चात समस्त अतिथियों का महाविद्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया एवं मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को महाविद्यालय द्वारा स्मृतिचिन्ह भंेटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मधुसूदन यादव ने अपने उद्बोधन में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों जीत का लक्ष्य लेकर खेलने की बात कहते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। श्री यादव ने कहा कि जो जीता वही सिंकदर लेकिन जो हारे वह और प्रयास करें निरंतर। उन्होने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक विभाग को शुभकामनाएं देते हुए खेल क्षेत्र में विकास हेतु हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के संरक्षक एवं पूर्व विधायक डोंगरगढ़ विनोेद खांडेकर ने सभी सेक्टरों से आये खिलाड़ियों को बताया कि आपका सौभाग्य है कि आपको डोंगरगढ़ के इस फुटबाल मैदान में खेलने का अवसर प्राप्त हुआ क्योकि इस मैदान में प्रदेश के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने अपने खेल जीवन की शुरूआत कर संघर्ष कर सफल हुए। साथ ही अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ने उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजन के लिए आयोजक विभाग एवं महाविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए सभी सेक्टरों से आयी टीम को स्वागत अभिनंदन किया व पूरे उत्साह के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसी प्रकार द्वितीय सत्र के मैच में मुख्य अतिथि के रूप हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग कुलपति एवं कमीशन दुर्ग संभाग सत्यनारायण राठौर उपस्थित रहे। उन्होने अपने उद्बोधन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए उच्च शिक्षा विभाग एवं आयोजक नेहरू महाविद्यालय डोंगरगढ़ के समस्त स्टाफ सहित आये हुए सभी सेक्टरों के सेक्टर प्रभारियों, टीम मैनेजर, क्रीड़ा अधिकारियों एवं खिलाड़ियों को बधाई दी एवं सभी खिलाड़ियों को जीत के लक्ष्य के साथ टीम के साथ सामंजस्य बनाकर खेल भावना का परिचय देते हुए खेल का आनंद लेने की बात कही। खेल की शुरूआत अतिथियों द्वारा सभी टीमो के खिलाड़ियो, टीम मैनेजरों से परिचय, एवं फुटबाल को कीक मारकर की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती ई.व्ही. रेवती ने समस्त अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए उक्त प्रतियोगिता हेतु अपना बहुमूल्य समय निकालकर आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि श्री यादव, श्री खांडेकर, दुर्ग वि.वि. के कुलपति श्री राठौर सहित जनभागदारी समिति के सदस्यगणों एवं सभी सेक्टर से आये टीमों के टीम मैनेजर, समन्वयकों, क्रीड़ा अधिकारियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
रायगढ़ और राजनादगांव सेक्टर की टीम रही विजेता
28 सितम्बर को प्रथम सत्र का मैच रायगढ़ एवं कोरबा की टीम के मध्य खेला गया जिसमें रायगढ की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 3-1 से विजय प्राप्त की। इसी प्रकार द्वितीय सत्र का मैच बलौदाबाजार सेक्टर एवं राजनादगांव सेक्टर के मध्य खेला गया जिसमें राजनांदगांव सेक्टर की टीम ने काफी उत्साह के साथ खेलने हुए बेहतर प्रदर्शन किया और लगाातार गोल करते हुए 4-1 से जीत दर्ज की। 29 सितम्बर को प्रथम मैच रायपुर एवं सरगुजा सेक्टर, द्वितीय जांजगीर एवं बिलासपुर तृतीय बलौदाबाजार एवं बस्तर सेक्टर एवं चौथा मैच रायगढ़ एवं दुर्ग सेक्टर के मध्य खेला जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर, डॉ श्रीमती आशा चौधरी, डॉ. आर.आर कोचे, जीके यादव, नीलम चतुर्वेदानी, सोनाली लोया, ओमप्रकाश वर्मा, गुलशन सिन्हा, एचआर पदमे, अविनाश सिंह, बेदप्रकाश साहू, नितिन शांडिल्य, डॉ. नीता राजपुत, प्रभात बैस, गौरव तिवारी, मनीषा भेड़िया, देवश्री देवांगन, गोकुल प्रसाद, संदीप गजभिये सहित खेल क्षेत्र से जुडे खिलाड़ी छात्र-छात्राएं दीपेश डे, रमन साहू, डाकेश्वर वर्मा, अमन नामदेव, नागेश्वर वर्मा, गोदावरी, मुस्कान का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी डॉ. एम.एल. नंदेश्वर एवं आभार प्रदर्शन सहा.प्राध्या. जी.के. यादव ने किया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments