राजनांदगांव : दूसरे का बिजली खंबा चुराकर अपनी साइट पर लगा दिया स्टर्लिंग एंड विल्सन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 11 सितंबर को डूंगरगढ़ थाने में शिकायत की गई रिसीव नहीं दिया गया जनप्रतिनिधियों के बोलने के बाद भी आवेदन का रिसीव नहीं दिया गया कई जगह स्टर्लिंग एंड विल्सन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दूसरे ठेकेदारों के पॉल को उठाकर अपने कार्यों में लगा दिया गया सीएसपीडीसीएल में अधिकारी लोग उसे बचाने में एड़ी चोटी एक कर रहे हैं उन्हें क्यों बचाया जा रहा है मतलब तो साफ-साफ है बिना स्वार्थ के कोई किसी को क्यों बचाएगा
खंबों को चुराकर अपनी साइट पर लगा दिया। साक्ष्यों के साथ मामले की शिकायत पहले डोंगरगढ़ थाने में की गई। वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी मोहित गर्ग से की गई। पीड़ित ठेकेदार सुशील लड्ढा ने गुरुवार को कुछ और साक्ष्यों के साथ एसपी से दोबारा शिकायत कर शीघ्र कार्रवाई की मांग रखी।
शिकायत के अनुसार सुशील ट्रेडर्स के मालिक लड्ढा ने कुछ माह पहले मुसरा कला क्षेत्र में विद्युतीकरण के तहत लाइन विस्तार के लिए खंबे डंप कराए थे। इस बीच उनका स्वास्थ्य बिगड़ जाने के कारण साइट तरफ जाना नहीं हुआ। इसका फायदा उठाते हुए दूसरे ठेकेदार ने अपने मजदूरों के माध्यम से उसी डंप खंबों में से कई को चुरा लिया। पिछले दिनों जब वे अपनी साइट पर पहुंचे तो देखा कि कई खंबे गायब हैं। अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि जिन नंबरों वाले खंबों को उन्होंने डंप कराया था, वह तो दूसरे ठेकेदार की साइट पर लगाए गए हैं। लड्ढा ने बिल आदि के साथ डोंगरगढ़ थाने में सितंबर के पहले सप्ताह में शिकायत दी। कार्रवाई नहीं होने पर 17 सिंतबर को एसपी से लिखित शिकायत की। गुरुवार को अन्य साक्ष्यों के साथ दूसरी बार शिकायत की। लड्ढा का आरोप है कि डोंगरगढ़ पुलिस सामने वाले ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
स्टर्लिंग एंड विल्सन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ठेकेदारों के पोल चोरी कर अपने कार्यों में लगाया जा रहा है जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में दो बार हो गई है सीएसपीडीसीएल के कार्यों में लगाया गया है।
मुरमुंडा के आसपास डोंगरगढ़ क्षेत्र में फिर से स्टर्लिंग एंड विल्सन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दूसरे के पॉल चोरी कर अपने कार्यों में सीएसपीडीसीएल में लगाया गया जिसकी शिकायत फिर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई चोरी के मामले को रफा दफा करने में अधिकारी एड़ी चोटी एक कर रहे हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments