जिला अधिकारी-कर्मचारी मुस्लिम संगठन का हुआ गठन

जिला अधिकारी-कर्मचारी मुस्लिम संगठन का हुआ गठन


छुईखदान :  जिला अधिकारी-कर्मचारी मुस्लिम संगठन खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जिला का विधिवत गठन वन विभाग के विश्राम गृह में रविवार के दिन दोपहर 3 बजे आयोजित कर किया गया, जिसमें डॉ. मकसूद अहमद व्याख्याता बीटीआई को सर्वसम्मति से संगठन का प्रथम जिला अध्यक्ष चुना गया।इस अवसर पर मुस्लिम समाज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के अध्यक्ष सज्जाक खान, मुस्लिम जमात खैरागढ़ के उपाध्यक्ष और सेवा, निवृत्त बैंक अधिकारी जफर हुसैन, जमात के सचिव और अभियोजन अधिवक्ता अलताफ अली, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी इसरार अहमद, गंडई से आये शिक्षक शेख कलीम और सिराज खान  सहित जिले के सभी विभाग और जमात के मुस्लिम प्रतिनिधि उपस्थित थे।जिला अध्यक्ष के रूप में चयन होने के पर डॉ. मकसूद ने कहा कि समाज को शैक्षिक मार्गदर्शन, काउंसलिंग, समस्या-समाधान हेतु मार्गदर्शन शिविर और जागरूकता के माध्यम से वंचित लोगों तक न्यायोचित हितलाभ को पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी विभागों के मुस्लिम अधिकारी-कर्मचारियों और सेवाभावियों सामाजिक जनों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने आगे कहा कि संगठन के  सहयोग और बेहतर संयोजन से समाज के वंचित, पिछड़े और पीड़ित व शोषित लोगों को आगे लाकर शिक्षा, मार्गदर्शन और जागरूकता से हितलाभ पहुँचाना संगठन के प्रमुख उद्देश्य है।
जिला अधिकारी-कर्मचारी मुस्लिम संगठन के विधिवत गठन के अवसर पर जिला मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सज्जाक खान ने संगठन के अध्यक्ष पद हेतु योग्यता, शिक्षा और प्रशासनिक क्षमता के आधार पर संगठन के अध्यक्ष पद के लिए डॉ. मकसूद के नाम का प्रस्ताव किया, जिसे उपस्थित सर्व अधिकारी-कर्मचारी ने एक स्वर से समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित कर दिया। श्री खान ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के निर्माण से समाज का नाम हो, समाज का काम हो। अब यह संगठन समाज में शिक्षा को लेकर सजगता से काम करेगा, इस संगठन में जिले के शासकीय, अर्द्धशासकीय, संविदा, दैनिक वेतनभोगी सहित निगम, मंडल और आयोग से जुड़े अधिकारी कर्मचारी शामिल है। 

खैरागढ़ में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका निगार अंजुम खान, प्राचार्य कय्यूम कुरैशी, राज्यपाल अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका नाजरीन नियाजी, रियाजुद्दीन कादरी, रशीदा सैय्यद, जबिना कुरैशी, अधिवक्ता साबिरा सरधारिया, नर्मदा से अधिवक्ता गजाला खान, वनरक्षक अशदअल हक, जहीन खान, समाजसेवी शमसुल होदा खान बाबा भाई, छुईखदान से अशरफ खान आदि ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने हेतु अमूल्य सुझाव और विचार रखे। इसके अतिरिक्त अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुस्लिम समाज खैरागढ़, अमलीडीह, पिपरिया, पांडादाह, ठेलकाडीह, छुईखदान, उदयपुर, नर्मदा, गंडई, लिमो, साल्हेवारा मानपुर नाका रेंगाखार खैरी, पंडरिया सहित जिलेभर के समाज प्रमुख वेतनभोगी और जमातियों ने बधाई दी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments