गौतम बुद्ध प्रतिमा अनावरण में जुटे बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी 

गौतम बुद्ध प्रतिमा अनावरण में जुटे बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी 


अंबागढ़ चौकी :  रविवार को नगर के बस स्टैंड के समीप भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिसमे रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बस्तर, डोंगरगढ़, राजनांदगांव के साथ पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के लोग शामिल हुए। प्रतिमा का अनावरण भंते आर्य नागार्जुन सुरई ससाई के हाथो से हुआ। प्रतिमा अनावरण से पहले धम्म रैली का आयोजन किया गया। भगवान बुद्ध के जयकारों के साथ रैली नगर के चौक-चौराहों से गुजरते हुए बस स्टैंड आयोजन स्थल में समाप्त हुआ। इस दौरान बौद्ध अनुयायियों ने बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने लोगो से आव्हान किया। तथागत भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा अनावरण के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ लोक गायिका कविता वासनिक ने भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में खुज्जी विधायक भोला राम साहू, पूर्व विधायक मोहला-मानपुर संजीव शाह, विनोद खांडेकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments