नवरात्र पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

नवरात्र पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 


डोंगरगढ़ :  छत्तीसगढ़ के प्रसिद्घ धर्मस्थल डोंगरगढ में मां बम्लेश्वरी देवी का धाम विराजमान है, जिसमें साल में दो बार नवरात्रि पर्व आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दौरान देश प्रदेश से देवी दर्शन के लिए 10 लाख देवी भक्त नवरात्रि में यहां आते है, वही जिला प्रशासन के द्वारा हजारों की तादाद में पुलिस जवान बल तैनात करके सुरक्षा व्यवस्था करती है। पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व मेले में सुरक्षा व्यवस्था करने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थानीय पुलिस थाना में शांति समिति की बैठक रखी गई, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी मनोज मरकाम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम, थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने रोपवे के पास गाड़ी पार्किंग, सीढ़ियों पर दुकान का अतिक्रमण, निर्धारित पार्किंग टैक्स लेने, पार्किंग में पुलिस व स्वास्थ विभाग का संपर्क नंबर, पंचमी के दिन आदिवासी कार्यक्रम में सुरक्षा, नगर को जोड़ने वाले अंडर ब्रिज को फिर से खोलने और नवमीं वाले दिन मीना बाजार में विशेष पुलिस बल तैनात करने पर चर्चा की गई। 

बैठक में मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, आदिवासी समाज से नरोत्तम कुंजाम, मुस्लिम समाज से सलीम भाई, शहर मंडल भाजपा अध्यक्ष अमित जैन, सांसद प्रतिनिधि परविंदर सिंह मोंटी, नगर पालिका नेता अमित छाबड़ा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजयराज सिंह चौहान, हरीश भंडारी सहित पत्रकार व नागरिक गण उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments