परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय छुरा में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम दिवस पर स्वच्छता की शपथ नगर पंचायत छुरा के अध्यक्ष खोमन चंद्राकर द्वारा विद्यालय के बच्चों को दिलाई गई। राज्य शासन के आदेशानुसार सभी विद्यालयों में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वच्छता कार्यकम का आयोजन किया जाना था इस अवसर पर एस एम डी सी के अध्यक्ष चिंता राम सिन्हा संस्था के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
एस एम डी सी अध्यक्ष सी आर सिन्हा ने बच्चों को स्वच्छता का हमारे दैनिक जीवन में क्या महत्व है इसके बारे में अवगत कराया। तत्पश्चात् नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई व अपने आस पास को स्वच्छ रखने के लिए श्रमदान करने की बात कही l
अंत में विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ तन में ही स्वच्छ मन निवास करता है एवं स्वच्छ व्यक्ति ही स्वच्छ समाज की बुनियाद रखता है कार्यकम का संचालन बिनेश कुमार डनसेना व्याख्याता द्वारा किया गया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments