प्रधानमंत्री दिव्यांगजन केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाने कार्यक्रम का हुआ आयोजित

प्रधानमंत्री दिव्यांगजन केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाने कार्यक्रम का हुआ आयोजित

राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2024 : सीआरसी राजनांदगांव के प्रधानमंत्री दिव्यांगजन केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम जागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें विभिन्न सहायक उपकरण जैसे एलएस बेल्ट, घुटने की पट्टी, श्रवण यंत्र, चलने की छड़ी, बैठने की छड़ी, टेट्रापॉड, वॉकर और व्हीलचेयर प्रदर्शित किए गए। पेशेवरों ने इन उपकरणों के उपयोग के संबंध में जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरवीवाई योजना के बारे बताया।

निर्देशक स्मिता महोबिया की उपस्थिति में आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर 76 सहायक उपकरण नि:शुल्क वितरित किए गए। कार्यक्रम का समन्वय प्रोस्थेटिस्ट और ऑर्थोटिस्ट अधिकारी एएलआईएमसीओ श्री मंगलोविंद स्वैन, पीएमडीके प्रभारी सीआरसी राजनांदगांव सुश्री चुनमुन मोहंती,  ऑडियोलॉजिस्ट एएलआईएमसीओ श्री पृथ्वीराज चौहान एवं ईडीपी सह लेखाकार श्री विजय कुमार  द्वारा किया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments