डोंगरगढ़ : ब्लाक ढारा ग्राम में जय श्री राम युद्ध क्लब के द्वारा एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कियाा गया, जिसमें 50 टीमों ने भाग लिया और प्रथम स्थान पर सुखरी कला, द्वितीय स्थान पर गोपालपुर, तृतीय स्थान पर ढारा, चतुर्थी स्थान पर चिद्दो की टीम रही। भारी संख्या में दर्शकों ने कबड्डी प्रतियोगिता देखने सुरेश सिन्हा अपने टीम के साथ पहुंचे, जहां आयोजन समिति के द्वारा गुलाल एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, महामंत्री राजू सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष सामसाय टांडेकर, बिसराम वर्मा, रोषण वर्मा, पुनित कंवर, संजीव वर्मा, हरीश यादव, उत्तम वर्मा, भोले वर्मा, अभिमन्यु एवं कार्यक्रम आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments