डोंगरगढ़ : संविलियन के बाद फिर शिक्षकों के सबसे बड़े आंदोलन का आगाज हुआ है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले राजधानी रायपुर में शिक्षकों ने अपनी ताकत दिखायी। जिला संयोजक गोपी वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा, विकास राजपूत के नेतृत्व में तूता रायपुर में धरना प्रदर्शन कर सत्याग्रह पदयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा। गांधीजी के आदर्शो पर चलकर शिक्षक एलबी संवर्गो ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर सरकार को यह संदेश दिया कि हम अपनी मांगों को लेकर संघर्ष के लिए तैयार है।
मोदी की गारंटी में शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन विसंगति को दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान देने व मंहगाई भत्ता देय तिथि से देने का उल्लेख है, उसकी धरना प्रदर्शन में खूब चर्चा रही। मोदी की गारंटी लागू कराने नारेबाजी किया गया। धरना प्रदर्शन व सत्याग्रह पदयात्रा में जिला से गोपी वर्मा, जीवन वर्मा, हंस कुमार मेश्राम, मनोज वर्मा, राजेश कुमार साहू, विद्यानंद डोंगरे, कृष्णा यादव, चुम्मन देवांगन, लुकेश वर्मा सहित सैकड़ों एलबी शिक्षक शामिल रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments