डोंगरगांव : मुस्लिम समाज द्वारा समाज का प्रतिनिधित्व करने हेतु समाज के विभिन्न गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहने वाले व मिलनसार स्वभाव का व्यक्तिव रखने वाले रफीक खत्री को निर्विरोध मुस्लिम समाज का सदर(अध्यक्ष)चुना गया है। सदर के चुनाव में रफीक खान के नाम का प्रस्ताव आने के पश्चात किसी भी शख्स ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत नही की समाज के सभी वर्ग ने इस प्रस्ताव का स्वागत व समर्थन कर प्रस्ताव को फैसले में तब्दील कर दिए। रफीक खत्री के सदर चुने जाने पर समाज के प्रमुख जन डॉ.बशीर खान,जावेद खान, मो.अमीर निरबान,इकबाल तंवर,रियाजुद्दीन सोलंकी, एजाज हाशमी,रियाज हाशमी,इरफान कुरैशी,सद्दाम खत्री,महमदुल्लाह मास्टर,इकबाल हसन,नजीर तंवर,नफीस खान सहित समस्त मुस्लिम समाज ने बधाई प्रस्तुत की है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments