जीएसटी विभाग में चल रहा अटैचमेंट का खेल मुख्यालय में 25 एवं विभाग में 160 अधिकारी कर्मचारी को किया गया संलग्न

जीएसटी विभाग में चल रहा अटैचमेंट का खेल मुख्यालय में 25 एवं विभाग में 160 अधिकारी कर्मचारी को किया गया संलग्न

 

रायपुर :   छत्तीसगढ़ पद्रेश लिपिक संघ के पद्रेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने पत्र लिख कर जीएसटी कमीश्नर एवं सचिव को विभाग में किये गये नियम विपरीत संलग्नीेकरण से अवगत कराया एवं तीन निरीक्षकों को पदस्थापना से अन्यत्र संलग्नीकरण को भी गलत बाताया है जो नियम विपरित है। संघ को ज्ञात हुआ है कि संग्लनीकरण में अन्यत्र भेजे गये कर्मचारियों में श्री आकाश त्रिपाठी, गंभीर वाहन दुर्घटना के कारण मेडिकल लीव में पूर्व से ही है एवं चलने में असमर्थ हैं, उनको अन्यत्र जिला के बाहर महासमुंद संलग्न करना नियम विपरित के साथ-साथ अमानवीय कृत्य है।

संदर्भित पत्र क्र. 02 का अवलोकन करें, कर्मचारियों का संलग्नीकरण नहीं किये जाने एवं दोषी अधिकारी पर दण्ड का प्रावधान सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में स्पष्ट परिलक्षित है। संघ को यह भी ज्ञात हुआ है कि वाणिज्यिक कर विभाग में लगभग 160 अधिकारी/कर्मचारी को संलग्न किया गया है, पूर्व में वर्ष 2020 भी तत्कालीन प्रमुख सचिव के निर्देश पर संलग्नीकरण/संबद्धता समाप्त की गई थी किंतु वर्तमान में फिर से आपके विभाग में संलग्नीकरण से ही कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। केवल मुख्यालय में ही 25 अधिकारी/कर्मचारी संलग्न है। जिसमें श्री टी.एल.धु्रव, विशेष आयुक्त, श्री नरेन्द्र वर्मा, संयुक्त आयुक्त जैसे बड़े अधिकारी खुद संलग्न हो कर प्रशासन, गोपनीय, शिकायत जैसे महत्वपूर्ण शाखा अपने पास रख कर यह संलग्नीकरण का खेल खेल रहे है।

श्री नरेन्द्र वर्मा द्वारा अपने ही गांव के श्री समारू वर्मा जो की सूचना अधिकारी के तकनीकी पद पर को प्रशासन स्थापना में स्वतंत्र प्रभार दिया जा कर सभी शाखा में हस्ताक्षेप करवाया जा रहा है। अतः संघ का अनुरोध है कि उक्त समस्त बातों को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुये नियम विरूद्ध किये गये समस्त संलग्नीकरण आदेश को तत्काल निरस्त किया जाये ताकि संघ को आंदोलन के लिए बाध्य न होना पडे़। समस्त संलग्नीकरण आदेश निरस्त नहीं किये जाने कि स्थिति में दिनांक 16/10/2024 को संघ के द्वारा जीएसटी भवन मुख्यालय घेराव कर आदोलन किया जावेगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments