नवरात्र में हस्तशिल्प प्रदर्शनी को अच्छा प्रतिसाद 

नवरात्र में हस्तशिल्प प्रदर्शनी को अच्छा प्रतिसाद 

 

राजनांदगांव  : शहर में चिखली ओवर ब्रिज के पास स्टेट हाई स्कूल मैदान में 04 सितंबर से लगी भारतीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी को शारदीय नवरात्र पर्व में भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लोग इस पर्व में दिवाली के हिसाब से भी खरीदारी कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों के तरह-तरह के आइटम यहां लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। यह प्रदर्शनी 08 अक्टूबर तक चलेगी। इस एकसपो में सुबह 11:00 से रात्रि 10:00 बजे तक ग्राहकों का भारी ताता लगा रहता है। लाइफ स्टाइल एक्सपो के संचालक सुफियान अली ने बताया कि लाइफ स्टाइल एक्सपो भारतीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी 4 सितंबर 2024 से शुभारंभ हुआ है।

इस बार प्रदर्शनी में विशेष और नहीं आइटमों का विशाल संग्रह किया गया है। जिसमें मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश - भदोही के कारपेट, लखनवी चिकन सूट, डेस, खादी शर्ट, बनारसी सिल्क साड़ियाँ, खुर्जा क्रॉकरी, सहारनपुर फर्नीचर, कानपुर - लेडिस चप्पल एवं सेंडिल, दिल्ली - वाइट मेटल ज्वेलरी, राजस्थान – राजस्थानी बांधनी सूट, साड़ी, अचार, चूरन, सुपारी, मोजड़ी, बंगाल - कलकत्ता सिल्क साड़ी, जूट बैग, कश्मीर पश्मीना शाल, सूट, साड़ी, पंजाब - पंजाबी फूलकारी, डाई फ्लावर, बिहार - भागलपुरी सिल्क वस्तुएं, हरियाणा - बेडशीट, चादर, टेराकोटा, मध्यप्रदेश – छतरपुर की पंचधातु पीतल की मूर्तियाँ, - चन्देरी सूट, साड़ियाँ, छत्तीसगढ़ - कोसा साड़ी, सूट, बेलमेटल आदि, कर्नाटक - आदिवासी हेयर ऑईल, मैसूर अप्पा मसाला, भारतीय साड़ियों का विशेष संग्रह आदि शामिल है। उन्होंने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को प्रदर्शनी में पहुंचकर अपने मनचाहा खरीदी करने की अपील की है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments