कौमी एकता समिति के सेवा पंडाल में लग रही पद यात्रियों की भीड़

कौमी एकता समिति के सेवा पंडाल में लग रही पद यात्रियों की भीड़

 

राजनांदगांव :  कौमी एकता समिति के अध्यक्ष और मुस्लिम समाज के मिर्जा हबीब बेग के नेतृत्व में संगम चौक तुलसीपुर में लगे सेवा पंडाल को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालु पद यात्रियों की अच्छी भीड़ लग रही है। जाति मजहब से ऊपर उठकर किए जा रहे सेवा कार्य से संस्कार धानी के लोग गौरावनवित हो रहे हैं। श्री बेग ने कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना हिंदी है हम वतन है हिंदुस्तान हमारा 15 साल से मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सेवा में सेवा पंडाल साल में दो बार लगाया जाता है। मुस्लिम समाज व कौमी एकता समिति और साथियों द्वारा सभी धर्म का मूलमंत्र इंसान और इंसानियत है। मानव सेवा ही असली सेवा है हर धर्म इंसान बनना सिखाता है। इंसानों की सेवा करना सिखाता है। इंसान कोई भी हो किसी भी धर्म का हो उसकी सेवा की जाए। हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कौमी एकता समिति सेवा पंडाल साथीगढ़ जयेश डाकलिया, प्रदीप यादव, रूबी मानिकपुरी, जैकी कुरेशी, असलम खान, कमल साहू, गोलू नायक, जावेद खान और तुलसीपुर संगम चौक राजनांदगांव के मोहल्ला वासी आदि शामिल हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments