डुडिया में आयोजित हवन कुंड भूमिपूजन में शामिल हुई विधायक हर्षिता

डुडिया में आयोजित हवन कुंड भूमिपूजन में शामिल हुई विधायक हर्षिता


डोंगरगढ़  : क्षेत्र विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के हाथों ग्राम डुडिया में आयोजित हवन कुंड विधिवत भूमिपूजन किया गया। ज्ञात हो कि 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक पांच कुंडीय महायज्ञ का महा आयोजन होना है, जिसके तैयारी में भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया था। विधायक श्रीमती बघेल ने कहा कि बड़े ही हर्ष की बात है कि हमारे ग्राम में इस तरह का आयोजन होता रहता है, लेकिन उस बार और बड़ा ही आयोजन रखा गया है, जिसमे समस्त ग्रामीण व आयोजक गण को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं और साथ ही इस आयोजन में अपनी पूरी सहभागिता निभाने और व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। इस दौरान सरपंच श्रीमती पुनिता साहू, ग्राम प्रमुख चंदूराम साहू, टीकम यदु, समस्त ग्राम प्रमुख, क्षेत्रवासी एवं समस्त ग्रामीण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments