मां बम्लेश्वरी के दरबार मे नवरात्रि के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब 

मां बम्लेश्वरी के दरबार मे नवरात्रि के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब 


डोंगरगढ़  : नगर में विराजित विश्व विख्यात मां बम्लेश्वरी के दरबार में नवरात्रि पर्व के चौथे दिन देवी दर्शन के लिए लाखों की संख्या में भक्त देवी दरबार पहुंचे। देवी भक्त यहां छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से अपनी सुविधा के अनुसार पहुंचने लगे हैं। नवरात्रि पर्व में देवी भक्त बाइक, कार, बस व ट्रेन के माध्यम से पहुंचने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मां बमलेश्वरी देवी सहित मां काली, दुर्गा, शीतला, रामचंडी, दंतेश्वरी पारा, शारदा, संतोषी सहित अन्य देवी मंदिरों में आस्था की ज्योत जगमगाई। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव से की जाती है। मां बम्लेश्वरी देवी का मंर नवरात्रि पर्व आगामी 3 से 12 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। पर्व के दौरान ऊपर पहाड़ स्थित मां बम्लेश्वरी ऊपर मंदिर 7591, नीचे बम्लेश्वरी मंदिर 901 व शीतला मंदिर 61 ज्योति रखी गई।

इसी कड़ी मे सप्तमी पर कालरात्रि अभिषेक 10 अक्टूबर को ऊपर व नीचे मंदिर में होगा। कालरात्रि अभिषेक रात्रि 11 बजे से 12.30 बजे के मध्य होगा। इस दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे। अष्टमी हवन 11 अक्टूबर को ऊपर मंदिर में प्रातः 8 बजे तथा नीचे और शीतला मंदिर में रात्रि 7.30 बजे से होगी। 12 अक्टूबर को जोत जवांरा विसर्जन ऊपर मंदिर में प्रातः 4 बजे तथा नीचे मंदिर में रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा। पर्व को सफल बनाने जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एसडीओपी आशीष कुंजाम द्वारा मंदिर समिति व अधिकारियों की बैठक लेकर नवरात्रि पर्व में आने वाले दर्शनार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देकर डोंगरगढ़ की छवि को बनाए रखने के निर्देश दिए है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments