परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव 8 अक्टूबर मंगलवार को रसेला क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जहां सबसे पहले वे ग्राम जटियातोरा के प्रसिद्ध देवी स्थल जटियाई पहुंच ज्योत कलश दर्शन पुजन कर क्षेत्रीय लोगों से भेंट मुलाकात कर रुबरु होंगे। तत्पश्चात वे ग्राम मेढ़कीडबरी पहुंचेंगे जहां कार्यक्रम में शामिल होते हुए ग्रामीणों से भेंट मुलाकात करने के बाद ग्राम लादाबाहरा पहुंच कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं ग्राम चिंगरमाल पहुंच कार्यक्रम में शामिल होंगे, वहीं क्षेत्र के प्रसिद्द देवी स्थल गरजई माता मंदिर पहुंचकर दर्शन पुजन कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर ग्राम पीपरछेड़ी पहुंचेंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments