छुरिया : भाजपा जिला मंत्री हिरेन्द्र कुमार साहू ने प्रदेश में साढ़े 8 लाख पीएम आवास की स्वीकृति होने तथा मुख्यमंत्री द्वारा साढ़े 8 लाख हितग्राहियों के खाते में आवास के लिए प्रथम किस्त जारी करने पर पीएम मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव का आभार जताया है। श्री साहू ने कहा कि हर गरीब के सर पर छत हो, किसानों की तरक्की हो, महिलाओं को आर्थिक संबल मिले ये सारे काम तो प्रत्यक्ष दिख रहे हैं। इससे परे भी विष्णु सरकार के कड़े फैसलों ने छत्तीसगढ़ के विकास को नयी दिशा दी है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, युवाओं के हित की चिंता, हवाई सेवा का विस्तार, गरीबों को मुफ्त अनाज, मोसाबंदियों का सम्मान, नवा रायपुर में आईटी हब के लिए एमओयू, स्कूलों का उन्नयन, सड़कों का जाल, ये तमाम कदम विष्णु के सुशासन का प्रतीक है। भाजपा के 9 माह के कार्यकाल में आज चहुंओर विकास के नए आयाम प्रदेश ने गढ़े हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय ने राज्य की बागडोर संभालते ही छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी पर काम करना शुरू किया और मात्र 9 माह में ही अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिखाया। इतने कम समय में जनता लाख परिवारों को अगले 5 सालों की दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए यह उनको प्रशासनिक कुशलता और सफल नेतृत्व का द्योतक है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 8 माह की अल्पावधि में कई जन हितकारी फैसलों को समाज के हर वर्ग की तरक्की और खुशहाली के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सच का प्रयास ध्येय वाक्य को लेकर जनता की दिन-रात सेवा कर रही है। श्री साहू ने कहा कि अत्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्डधारी 68 तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है।प्रदेश के किसान, युवा, महिलाएं आज खुशहाल व संपन्न हुए हैं। प्रदेश में कृषि हितैषी नीतियों की वजह से खेती-किसानी में रौनक लौट आई है और किसानों के चेहरों पर मुस्कान नजर आ रही है। भाजपा जो कहती है वह करती है, और इसका प्रमाण यह है कि सरकार बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी के जन्म दिवस सुशासन दिवस 25 दिसंबर को राज्य के लगभग 13 लाख किसानों के बैंक खाते में 2 साल के धान का बकाया बोनस 3 हजार 716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई थी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments