डोंगरगढ़ : भाजपा प्रदेश के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में जाने वाले पदाधिकारियों में शामिल प्रदेश महामंत्री भाजपा रामजी भारती को प्रवास अभियान संयोजक बनाकर महाराष्ट्र के विधानसभा, 109 छत्रपति संभाजी नगर पूर्व (लो.स. संभाजी नगर 19) की जिम्मेदारी दी गई है। श्री भारती संगठन से जुड़े विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी के साथ निरंतर बैठक कर वर्तमान स्थिति में भाजपा को और कैसे मजबूत किया जाए, इस पर जिम्मेदार पदाधिकारी से विचार-विमर्श कर रहे हैं। छत्रपति शिवाजी नगर में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सासंद राज्यसभा भागवत कराड महाराष्ट्र सरकार के मंत्री अतुल सावेजी प्रदेश महामंत्री संजय केनेकर से महाराष्ट्र चुनाव के संदर्भ छत्तीसगढ से आये प्रवासी कार्यकर्त्ताओं की जानकारी दी गई। महाराष्ट्र गए अन्य नेताओं में महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू को विधानसभा 231 आष्टी (लो.स. बीड 39), संजय ढीढी पूर्व विधायक आरंग को विधानसभा (लो.स. परभणी 17), विनोद खाण्डेकर पूर्व विधायक डोंगरगढ़ को विधानसभा 111 गंगापुर लो.स. संभाजी नगर 19, नंदकुमार साहू पूर्व विधायक रायपुर ग्रामीण को 95 जीतूर लो.स. परभणी 17, वीरेन्द्र कुमार साहू, पूर्व विधायक गुंडरदेही को 94 हिंगोली लो.स. हिंगोली 15, कोमल जंघेल पूर्व विधायक खैरागढ़ को 103 भोकरदन लो.स. जालना 18, अवधेश चंदेल पूर्व विधायक बेमेतरा को 102 बदनापुर अजा लो.स. जालना 18, निरंजन सिन्हा वि.आ. सदस्य को 106 फुलंब्री लो.स. जालना 18, गौतम गोलछा वि.आ. सदस्य को 100 घणसावंगी लो.स. परभणी 17, सुरेन्द्र पाटनी प्रदेश संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ को 109 छत्रपति संभाजीनगर पूर्व लो.स. संभाजी नगर 19, रामकुमार भट्ट पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक को 98 पाथरी लो.स. परभणी 17, घासी राम साहू जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को 98 पाथरी लो. स. परमणी 17, भरत मटियारा पूर्व अध्यक्ष मत्स्य बोर्ड को 88 लोहा-कंधार लो.स. लातूर एससी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार युवा नेता विक्रांत सिंह प्र.का. सदस्य को 85 भोकर लो.स. नांदेड 16, 98 पाथरी लो.स. परभणी 17, श्रवण मरकाम पूर्व विधायक को 232 केज अजा लो.स. बीड 39, शशिकांत द्विवेदी प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ को 15 किनवट लो.स. हिंगोली 15, महेन्द्र वैष्णव जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ को 15 किनवट लो.स. हिंगोली 15, पी. विजय जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुकमा को 89 नायगांव लो.स. नांदेड 16, आशु चंद्रवंशी जिला उपाध्यक्ष रायपुर को 86 नादेड उत्तर लो.स. नांदेड 16, नंदकिशोर राणा पार्षद-पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा को 234 लातूर ग्रामीण, गोपाल विष्ट पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा को लो.स. लातूर एससी 236 अहमदपूर लो.स. लातूर एससी, श्रीमती रंजना साहू प्रदेश प्रवक्ता भाजपा व पूर्व विधायक को 87 नादेड दक्षिण लो.स. नांदेड 16, अंबेश जांगड़े पूर्व विधायक को 239 औसा लो.स. धाराशिव 40, सोमेश चन्द्र पाण्डेय प्रदेश सोशल मीडिया को 228 गेवराई संयोजक लो.स. बीड 39, शिव चंद्राकर प्रदेश सहसंयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ को 235 लातूर शहर लो.स. बीड 39, लो.स. लातूर एससी 41 की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं पूर्व विधायक रामजी भारती ने विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 के महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहेगा। फिर से भाजपा अपने सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।



Comments