समय सीमा के लंबित पत्रों का निराकरण निर्धारित समयावधि में करें : कलेक्टर

समय सीमा के लंबित पत्रों का निराकरण निर्धारित समयावधि में करें : कलेक्टर


मोहला :  कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित पत्रों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय सीमा के पत्रों का निराकरण निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित पत्रों के निराकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री जनदर्शन एवं मुख्यमंत्री जन चौपाल के माध्यम से प्राप्त पत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित तिथि 21 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्रों के निराकरण में अनावश्यक विलंब ना करें। कलेक्टर ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश के महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबन बनाने की दिशा में मातृ वंदन योजना संचालित किया जा रहा  है, जिले के ऐसी महिलाएं जो पात्रता रखती हो और जिन्होंने पूर्व में पंजीयन कराया हो ऐसे हितग्राहियों को योजना अंतर्गत लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।

जिले के अंतर्गत सिकलसेल एवं एनीमिया को जड़ से खत्म करने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी छात्रावास, आश्रम एवं विद्यालय व महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में इसकी जांच किया जाए। छात्र-छात्राओं में इसका लक्षण पाये जाने पर समुचित उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विस्तार बढ़ाने के उद्देश्य से रेड क्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत सदस्यता अभियान चलाने कहा है। कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि देयकों के भुगतान निर्धारित टीडीएस कटौती एवं जीएसटी कटौती उपरांत ही करें। निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समस्त देयकों का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग प्रमुख अधिकारियों को पारदर्शी भुगतान करने एवं भुगतान पूर्व देयकों की जांच करने कहा गया है। जिले में चल रहे हैं विभागीय निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि संबंधित निर्माण कार्य को निर्धारित गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करें।

आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं कौशल विकास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के प्रशिक्षण एवं ऋण स्वीकृति के कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी खरीफ सीजन के अंतर्गत धान खरीदी की  तैयारी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लिया जाये। धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता के साथ ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता से करें, साथ ही अधिक  से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, संयुक्त कलेक्टर श्रीमति प्रेमलता चंदेल, एसडीएम मोहला डॉ.हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments