मोदी के विरोधियों अब तो शर्म करो   : मो. इरफान शेख

मोदी के विरोधियों अब तो शर्म करो : मो. इरफान शेख

राजनांदगांव  :  जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे को देखकर जिले के भाजपा नेताओं में भारी प्रसन्नता व्याप्त है  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख और जिला उपाध्यक्ष हैरी जोसेफ ने समवेत तौर से कहा कि इस चुनाव से मोदी विरोधियों को शर्म करनी चाहिए। मोदी विरोधियों द्वारा लगातार मीडिया में बयान बाजी करके भी वे भाजपा को हरा नहीं सके अब उनके पास भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अप शब्द कहने के सिवाय कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। नेता द्वय ने कहा कि हरियाणा में 49 सीटों के साथ भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है  वहीं जम्मू कश्मीर में भाजपा की झोली में 29 सीटे आई है। जिससे भाजपा मजबूत विपक्ष की भूमिका में रहेगी। इस तरह पहले के तमाम चुनाव की तुलना में भाजपा इस चुनाव के नतीजे में भारी फायदे में है। दोनों ही राज्यों के चुनाव परिणाम भाजपा सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के समर्थकों के लिए खुशी की बात है।

चुनाव नतीजे बता रहे हैं कि भाजपा का ग्राफ कहीं कोई काम नहीं हुआ है। बल्कि बढ़ते क्रम में है देश के लोग अब राजनीतिक स्थायित्व के मन पूरी तरह से बना चुके हैं। देशवासी हर बार भाजपा या उनके सहयोगी दलों की सरकार चाहते हैं। मोहम्मद इरफान शेख और हैरी जोसेफ ने यह भी कहा कि 2014 से अब तक यानी पूरे 10 साल देश में मोदी मैजिक ही चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा इन दोनों नेताओं ने मोदी के विरोधियों को सलाह दी कि वह हो सके तो मोदी का विरोध करना बंद करें और अपने ऊर्जा बचाएं अपनी आत्मा से पूछे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गलत नीतियों को अपनाते रहते हैं तो उनका और भाजपा का ग्राफ क्या बढ़ता क्या राज्यों में भाजपा की सरकारी चुनी जाती भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ता उन्होंने सलाह दी की या तो सत्य को स्वीकारे या चुपचाप घर बैठ जाए।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments