
गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत लवन के बस स्टैंड स्थित गोपिका महिला दुर्गोत्सव समिति द्वारा स्थापित जगत जननी माँ दुर्गा प्रतिमा का दर्शन लाभ प्राप्त करने संवेदनशील नायब तहसीलदार लवन निशा वर्मा भी बुधवार 9 अक्टूबर को संध्या आरती के समय पहुँची रही।जंहा गोपिका महिला समिति के सदस्यों ने नायब तहसीलदार को माँ दुर्गा का विधिवत पूजा अर्चना कराने में सहयोग प्रदान किये इसके अलावा महाआरती में भी शामिल होकर सौभाग्य लाभ के साक्षी बने।आपको बताते चलें कि लवन के बस स्टैंड स्थित माँ दुर्गा का स्थापना में आसपास मोहल्ले के महिलाओं ने श्रद्धा भक्ति का अटूट विश्वास का परिचय देते हुए आपस में चंदा एकत्रित कर विशाल पुनीत कार्य का मिशाल पेश किए गए हैं जो पूरे नगर पंचायत लवन में प्रेरणा का प्रतिबंध बना हुआ है।विगत महीने भर के कड़ी मेहनत के बाद महिलाओं ने माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था जिसके फलस्वरूप यह भव्य नजारा सबको देखने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
इस सम्बंध में दर्शन के बाद नायब तहसीलदार निशा वर्मा ने पत्रकार गोलू कैवर्त को बताया कि आज माता का दर्शन लाभ प्राप्त करने के बाद बहुत अच्छा लगा, गोपिका महिला समिति के बहनों का योगदान सराहनीय है।मातारानी गोपिका महिला समिति के बहनों को प्रत्येक वर्ष माँ जगत जननी को विराजमान कराने का आशीर्वाद प्रदान करे यही शुभकामनाएं देती हूं कि बात अंत में नायब तहसीलदार श्रीमती वर्मा ने पत्रकार को चर्चा के दौरान कहा।वहीं समिति के सदस्यों में गायत्री साहू,संतोषी साहू, थलिया साहू, रमेश्वरी साहू, सीमा साहू, डिगेश्वरी साहू, राधा धीवर, उर्मिला साहू, शकुंतला साहू, मेनका धीवर, अंजली धीवर,तिलोत्तमा साहू, उषा साहू, चेतना साहू,सहोदरा साहू, प्रभा साहू सहित सभी लोगों ने पत्रकार गोलू कैवर्त को बताया कि सभी बहनों के आपसी सहयोग, पारा मोहल्ले वासियों का आर्थिक योगदान, सहित नगर वासियों का भी विशेष सहयोग के बदौलत इतना बड़ा पुनीत कार्य को कर पाए हैं।बिन माँ दुर्गा के आशीर्वाद से यह कार्य सम्भव नहीं हो पाता जो आयोजन आज देख रहे हैं वह माँ जगदम्बा की विशेष कृपा से ही हुआ है।सभी ने आगे बताया कि आने वाले समय में सभी का साथ सहयोग मिलेगा तो निश्चित ही फिर से माँ दुर्गा को अगली नवरात्र में स्थापित करने का पुनीत कार्य करेंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments