राजनांदगांव : प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने भाजपा सरकार द्वारा महतारी सदन योजना की शुरूआत की जा रही है। इस योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक में 10-10 महतारी सदन बनाए जाएंगे। राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू साहू ने कहा कि इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाएं सुरक्षित रूप से रोजगार कर आत्मनिर्भर बन पाएंगी। अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा कि शुरूआत में प्रदेश भर के लिए 179 महतारी सदन बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने ने कहा कि इन सदनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। महिलाएं अपने घर के पास ही रह कर कार्य कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में उम्मीद की नई किरण जागेगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी सदन योजना मिल का पत्थर साबित होगी। महतारी सदन योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत यह स्वीकृति प्रदान की गई है। विष्णुदेव साय सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments