राजनांदगांव: भारतीय जनता पार्टी के मंडल एवं सदस्यता प्रभारी रवि सिन्हा ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी जनता के विश्वास और भरोसे पर खरी उतरकर लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।इससे छतीसगढ़ मे भी हर्ष का माहौल है।यह जीत भारतीय जनता पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की जीत है जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मूल विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जिसमें सर्वे भवंतु सुखीना: की भावना दिखती है, धर्म की जय अधर्म का नाश प्राणियों में सद्भावना और अंततः विश्व का कल्याण होने का भावना परिलक्षित होती है। सत्ता के माध्यम से राष्ट्र का विकास और विकसित भारत की कल्पना को मूर्त रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जनता ने सत्ता सौपी है, कार्यकर्ताओं की मेहनत की पराकाष्ठा ही रही कि अब तक लगातार तीसरी बार आने वाली यह सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरी उतरने के लिए तैयार है ,और जनता की सेवा के लिए लगातार तत्पर रहेगी।
सिन्हा ने आगे कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के द्वारा सौपे हुए इस दायित्व का निर्वहन करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नही रखेगी। श्री सिन्हा ने कहा कि इस जीत के दूरगामी परिणाम होंगे, इस जीत से न केवल भारत की छवि विश्व में उभरेगी बल्कि हम विकसित भारत के अभियान के लक्ष्य को भी प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान में लोग स्वयं आगे आकर सदस्य बनने के इच्छुक हो रहे हैं तो यह मोदी की गारंटी और छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के कार्यो का प्रतिफल है।



Comments