आईजी राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा एवं एसपी मोहित गर्ग द्वारा विजयादशमी पर्व पर किया गया विधी विधान से शस्त्रों की पूजा 

आईजी राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा एवं एसपी मोहित गर्ग द्वारा विजयादशमी पर्व पर किया गया विधी विधान से शस्त्रों की पूजा 

 

राजनांदगांव  : आज दिनांक 12.10.2024 को विजयदशमी पर्व के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राजनांदगांव पुलिस लाईन-शस्त्रागार में प्रात 10ः00 बजे पूरे विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्रों की पूजा अर्चना आईजी राजनांदगांव रेंज श्री दीपक कुमार झा एवं एसपी राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा किया गया। शस्त्र पूजा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री मुकेश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक, उप पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सिंह सिसोदिया, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री अजीत ओगरे, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, एवं थाना प्रभारी कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, सोमनी, तुमड़ीबोड़, रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कसेर व रक्षित केन्द्र के अधिकारी कर्मचारी, पूजा में शामिल हुए और किसी निर्दोष पर शस्त्र का कभी भी उपयोग न करने तथा असहाय आम जनों की रक्षा करने का संकल्प राजनांदगांव पुलिस द्वारा लिया गया। उपस्थित स्टाफ को प्रसाद का वितरण किया गया। इसके अलावा जिले के समस्त थाना/चौकी/कैम्पों में भी शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारियों ने स्टाफ की मौजूदगी में शस्त्रपूजन किया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments