गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : दिनांक 15.10.2024 को कंट्रोल रूम बलौदाबाजार में उप पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति पर अशोक स्तंभ लगाकर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा ऐश्वर्य चंद्राकर के कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर एवं कैप पहनाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर शुभकामनाएं दी गई। वर्तमान में ऐश्वर्य चंद्राकर एसडीओपी भाटापारा के पद पर पदस्थ है। इस दौरान पदोन्नति कार्यक्रम में ऐश्वर्य चंद्राकर की धर्मपत्नी भी शामिल हुई।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments