खैरागढ़, 16 अक्टूबर, 2024 : कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायतों एवं प्राप्त अन्य आवेदनों के निराकरण के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत कार्यों, अस्वीकृत कार्यों एवं वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं। साथ ही उन्होंने अभी तक स्वीकृत न हुई कार्यो के प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की देरी न हो।
कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने शिक्षा विभाग की समीक्षा की तथा स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने इस प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों के संबंध में जानकारी ली तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय विभागों में 15 वर्ष पुराने वाहनों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही एवं प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण की तत्परता पर भी बल दिया। समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों की अद्यतन जानकारी ली तथा शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टरद्वय श्री सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, श्रीमती सुमन राज, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू एवं प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा पिंचा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments