डोंगरगढ़ : धर्मनगरी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्यवसायी को झांसा देकर फिल्मी स्टाइल में 2 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रकाशचंद्र अग्रवाल, उम्र-64 वर्ष, निवासी-ग्राम बेलगांव मंगलवार को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच नगर के स्टेट बैंक से 2 लाख रुपए निकाल कर बैग में रख स्कूटी से अपने भाई जो की एक बत्ती पांच रस्ता में रहता है, उससे मिलने के लिए जा रहा था, उसी समय बैंक के पीछे वाली गली में दो अज्ञात आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में पैसे नीचे गिरा कर प्रार्थी प्रकाश चंद्र को तुम्हारा पैसा गिरा है, बोल कर पैसों को उठाने के लिए कहा और जैसे ही प्रार्थी अपनी स्कूटी से उतरकर पैसा उठाने के लिए उतरा तो आरोपियों ने स्कूटी में रखे पैसों के बैग लेकर रफू चक्कर हो गए, जिसके बाद पीड़ित ने थाने में पहुंच मामले की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 540, 24 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध करके आरोपी की पतासाजी में लग गई है। एसडीपी पुलिस आशीष कुंजाम ने बताया कि घटना मंगलवार दिन के 12 से 1 बजे के आसपास की है। दो लाख रुपए की उठाई गिरी की घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए नगर में लगे सभी सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल जा रहा है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे है, जिसके आधार पर पुलिस आगे विवेचना कर रही है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments