कान्हा दशहरा उत्सव समिति ने भव्य आतिशबाजी के साथ किया रावण दहन 

कान्हा दशहरा उत्सव समिति ने भव्य आतिशबाजी के साथ किया रावण दहन 


डोंगरगढ़  : श्री श्री कान्हा दशहरा उत्सव समिति न्यू सेक्टर अछोली द्वारा स्कूल मैदान में भव्य आतिशबाजी के साथ (28वां वर्ष) रावण दहन किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि जैन कुमार मेश्राम, सौमित्र सोनी, प्रिंस, योधन दास साहू, उपकार दास साहू, घनश्याम साहू, फिरंगी राम पटेल की उपस्थित में 55 फीट रावण के पुतले दहन का कार्यक्रम आरंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र पर पूजा अर्चना के साथ आरंभ किया गया। तत्पश्चात भैंसरा के रामलीला मंडली द्वारा मनमोहक रामलीला का आयोजन के साथ जोरदार आतिशबाजी के साथ 55 फीट रावण दहन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कहा गया कि असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी के पर्व से हमें सीख लेनी चाहिए कि सत्य का मार्ग कठिन होता है, मगर अंतिम क्षण में सत्य ही विजय होता है, इसलिए प्रत्येक मानव जाति को सद्मार्ग का रास्ता को ही अपनाना चाहिए। वहीं रात्रि भक्ति मय जस झांकी की भी मनमोहन झलकीय प्रस्तुत की गई।

इस दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। वहीं कार्यक्रम के समापन पश्चात् कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र गुप्ता, दसेंद्र कैसे, रमन साहू, प्रेमदास साहू, घनश्याम निषाद, चंदन बांधे, टूमेश पटेल आदि ने सहयोग प्रदान करने ग्रामवासियों एवं दर्शकों एवं पुलिस प्रशासन का धन्यवाद दिया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments