पोषण देखरेख कार्यक्रम अंतर्गत बालिका को मिला नया परिवार

पोषण देखरेख कार्यक्रम अंतर्गत बालिका को मिला नया परिवार

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार  : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सलय योजनांर्गत 06 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयुवार विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जिसमें दत्तक ग्रहण, बाल गृह,बाल सम्प्रेक्षण गृह, बालक कल्याण समिति,किशोर न्याय बोर्ड, इत्यादि के अंतर्गत ऐसे जरूरतमंद बच्चे जिसे परिवार में उपेक्षित है अथवा संरक्षण दिये जाने की आवश्यकता है,उन बच्चों के लिए पोषण देखरेख कार्यक्रम अंतर्गत भावी अभिभावक तैयार कर बच्चों को इनके परिवार में सौंपा जाता है।

 इस प्रकार का प्रकरण प्रथम बार इस जिले में प्राप्त हुआ है। जिसे कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग के बालक कल्याण समिति द्वारा सत्यापन पश्चात् फिट परसन घोषित होने के फलस्वरूप 07 वर्षीय बालिका पल्लवी (बदला हुआ नाम) को भावी अभिभावक  संतराम तुरकाने (बदला हुआ नाम) के परिवार में समाजित करते हुए बालिका को सुपुर्द किया गया तथा भावी अभिभावक को बच्ची के बेहतर देखभाल एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यकम अधिकारी टिक्वेन्द्र जाटवर,सदस्य बालक कल्याण समिति श्रीमती मोनिका तिवारी राहुल जेमा,सीईएसी विजय दिवाकर,गैर संस्थागत संरक्षण अधिकारी सुश्री मेघा शर्मा,विधि अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments