नवा बिहान  के तहत सायबर एवं एक युद्ध नशे के विरूद्ध जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है

नवा बिहान के तहत सायबर एवं एक युद्ध नशे के विरूद्ध जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है

राजनांदगांव  : दिनांक 05.10.2024 से 19.10.2024 तक संपूर्ण राजनांदगांव जिले में शासन के मंशानुरूप एस.पी.राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नवा बिहान के तहत सायबर जागरूकता एवं एक युद्ध नशे के विरूद्ध जन - जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत दिनांक 16.10.2024 एवं 17.10.2024 के  शाम तक (01) सायबर सेल एवं बसंतपुर पुलिस द्वारा बर्फानी धाम मंदिर दर्शन करने आये लगभग 1500 दर्शनार्थियों को साइबर रथ के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक (02) सायबर सेल एवं थाना डोंगरगांव पुलिस दशहरा कार्यकम के दौरान 2000 दर्शकों को (03) थाना गैंदाटोला पुलिस द्वारा 150 लोगों को (04)  सोमनी पुलिस द्वारा ग्राम अंजोरा में 150 लोगों को (05)  सुकुलदैहान पुलिस द्वारा सुकुलदैहान क्षेत्र के विभिन्न जगहो पर जाकर 250 लोगों को बढ़ते साइबर क्राईम के बारे में बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर सुरक्षा एवं प्राईवेसी को ध्यान में रखते हुये सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया में व्यवहार करने के संबंध में सोशल मीडिया में अनजान लोगो को रियल लाईफ में सत्यापन किये बिना उनका फ्रेंडशीप रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करने, सोशल मीडिया में सायबर बुलिंग, सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के संबंध में तत्काल रिपोर्ट करने, सोशल मीडिया में पोस्ट थर्ड पार्टी एप्स, लिंक अंजान से न जुड़ने, सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी न शेयर करने मजबूत पासवर्ड बनाने, बेवजह झूठे खबरों, लोगों को गुमराह करने से संबंधित फारवर्डेड मैसेज या पोस्ट को बिना सत्यता के सोशल मीडिया में न शेयर करने, व्हाट्सएप, टिवीटर, फेसबुक, इन्सटाग्राम, टेलीग्राम आदि में प्राईवेसी सेटिंग, टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने हेतु, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर फेक ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठगी करने एवं एपीके फाईल लिंक को ओपन न करने आदि अपराधों के बारे में रोकथाम हेतु जागरूक कर सायबर पोर्टल https://cybercrime.gov.in  या सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट करने हेतु कहा गया। साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत जानकारी देकर नारकोटिक्स/ड्रग्स/ अवैध नशा से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में उपस्थित सभी को नशे से दूर रहने हेतु समझाईस दी गई और आस पास के लोगों को भी जागरूक करने हेतु कहा गया। इस प्रकार सायबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के तेरहवें दिन ‘‘नवा बिहान’’ के तहत जिले में सायबर जागरूकता एवं नशे के विरूद्ध 4050 लोगों को राजनांदगांव पुलिस द्वारा जागरूक किया गया साथ ही हाट-बजार व सर्वजनकि जगहों पर 1220 पाम्पलेट वितरण/चस्पा किया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments