हजारों की धोखाधड़ी, बुजुर्ग ने की न्याय की गुहार

हजारों की धोखाधड़ी, बुजुर्ग ने की न्याय की गुहार

राजनांदगांव:  शहर के पेंड्री वार्ड के रहने वाले 60 वर्षीय होटल संचालक संतोष साहू ने पेंड्री के ही अटल विहार कॉलोनी के रहने वाले प्रणय गुप्ता के खिलाफ हजारों की धोखाधड़ी की शिकायत एसपी और कलेक्टर से की है।

 साहू परिवार भयभीत

प्रार्थी संतोष साहू ने बताया कि अनावेदक द्वारा बार- बार धमकी दिये जाने और झूठे प्रकरण में फंसाने के कारण पुत्र संदीप सहित परिवार के अन्य सदस्य डरे हुए हैं अनावेदक पक्ष से जान माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है।

गुप्ता के खिलाफ ठेलकाडीह थाना में  मामला पहले से दर्ज

कलेक्टर एसपी से शिकायत करते हुए संतोष साहू ने यह भी बताया है कि अनावेदक प्रणय गुप्ताआदतन बदमाश है और उनके खिलाफ ठेलकाडीह थाना में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज है उस प्रकरण में जमीन को गिरवी रखने व फर्जी तरीके से जमीन का विक्रय किए जाने का अपराध पंजीबद्ध  है वह  इसी प्रकार लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आदी है इसलिए जांच करा कर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। जिलाधीश और जिला पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में वार्ड संख्या 20 निवासी संतोष साहू ने बताया है कि उनका पुत्र संदीप साहू जरूरत पड़ने  पर प्रणय गुप्ता से ब्याज पर करीब 40000 ब्याज पर उठाया था  यह  रकम को उसने (पिता संतोष साहू के माध्यम से) लौटा दी है इसके बाद भी अनावेदक प्रणय गुप्ता ने संदीप साहू पर दबाव बनाकर बंधन बैंक मुख्य शाखा के कोरा चेक के साथ एक इकरारनामा निषपादित करा लिया है संतोष साहू ने आगे बताया है कि कोरा चेक और  इकरार नामा के संबंध में प्रणय गुप्ता से पूछे जाने पर उन्होंने धमकी देकर कहा कि ब्याज पर दी गई राशि की पूरी अदायगी नहीं की है जब आप मुझे मेरा पैसा लौटा दोगे तब मैं चेक आपको वापस लौटा दूंगा आवेदक श्री साहू ने बताया कि श्री गुप्ता को यह पता था कि उनके खाते में राशि नहीं है फिर फंसाकर पैसा वसूलने की नीयत से उसने चेक का अनादरण करा दिया और पुत्र को झूठे केस में फंसा दिया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments