दैहान रामधुनी कार्यक्रम के समापन में पहुंचे हिरेन्द्र साहू

दैहान रामधुनी कार्यक्रम के समापन में पहुंचे हिरेन्द्र साहू


 राजनांदगांव  : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरस्वती चौक दैहान में रामधुनी कार्यक्रम लगातार दो दिनों तक चला । जिसमें कुल 8मंडलीयों ने हिस्सा लिया। आसपास के ग्रामीण दैहान, केशाल,मावली चुवा, जादूटोला,घुपसाल ,हर्रा टोला,खोरा टोला जोशी लमती, गर्रापार आदि गांव के ग्रामीणों ने निरंतर दो दिनों तक कार्यक्रम का आनंद उठाया ।हिरेन्द्र साहू मंत्री भाजपा जिला किसान मोर्चा राजनांदगांव ने अपने उद्बबोधन में कहा कि कोई भी धार्मिक आयोजन को आयोजक समिति द्वारा मनोरंजन की द्रष्टि कोण से नहीं करवाना चाहिए और ना ही कार्यक्रम को मनोरंजन की द्रष्टि कोण से देखना सुनना चाहिए।आप सभी अभी कार्यक्रम देखने के लिए उपस्थित हुए हैं।

कार्यक्रम को देखकर बुराई को त्यागकर अच्छाई को आत्म सात करने का प्रयास करेंगे तो निश्चय ही मानव जीवन का कल्याण होगा। कार्यक्रम को डाक्टर जामवंत साहू जी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गणपत सिन्हा सहायक समिति प्रबंधक जोशीलमती, राधे लाल,अनुज राम सिंन्हा जी,डी एल चन्द्रवंशी सर, भागीरथी सिन्हा ,विजय भारद्धाज पुर्णानंद सिन्हा,ओभन, अश्वनी कुमार सिन्हा,रेवा राम साहू जी,आशा राम साहू ,नरेश गजेन्द्र जी,दुर्जन लाल देहारी  सहित आसपास के ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments