परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल हसदेव अरण्य क्षेत्र पहुंचे जिसमें शामिल होने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव भी पहुंच कर शामिल हुए।
वहीं प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ों को काटने का विरोध कर रहे ग्रामीण आदिवासियों के ऊपर पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किया गया था।
पिड़ित आदिवासियों से मिलकर उनका हाल-चाल जाने, और कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी उस दौरान विधानसभा में सर्व सहमति से हसदेव के जंगल को न काटने का प्रस्ताव पारित हुआ था, जिसमें विपक्ष यानी तत्कालीन भाजपा सरकार की सहमति थी। लेकिन सरकार में आते ही न तो उन्हें यह प्रस्ताव याद रहा और न हसदेव मूल निवासियों की पीड़ा और अधिकार, लेकिन कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के लिए जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव लड़ा है और आगे भी हसदेव अरण्य के लिए लड़ता रहेगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
